Posts

Image
माफ़ी के लायक़ नहीं है जफरुल इस्लाम का देश विरोधी ब्यान                  दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमान अरविन्द केजरीवाल के चहेते एवं  दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम का एक बेहद आपतिजनक एवं देश विरोधी ट्विट आया है | इसपर देशभर में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है कुछ लोगों ने इसको शर्मनाक, तो कुछ ने इसे बेतुका और बचकाना ब्यान कहा है | राष्ट्रिय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों ने भी इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है | एक भाजपा ने जफरुल इस्लाम को घटिया और जहरीली सोच का व्यक्ति बताया और उसको तुरंत पद से हटाने की मांग की है | भाजपा के विधायकों ने भी उपराज्यपाल से मिल कर जफरुल इस्लाम को आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है दिल्ली विश्वविद्यालय के लगभग 169 प्रोफ़ेसरों ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जफरुल के देश विरोधी ब्यान के लिए कड़ी निंदा की है और उसे आयोग के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की है | अनेक मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने भी जफरुल इस्लाम के ब्यान की कड़ी भर्त्सना की है |        ...